Amit Shah Constitution Day speechAmit Shah Constitution Day speech
Spread the love

Amit Shah Constitution Day speech: संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता किसे सौंपनी है, इसका अंतिम निर्णय केवल जनता करती है। दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में दिल्ली भाजपा की ओर से आयोजित ‘संविधान गौरव दिवस’ सेमिनार में उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य गणमान्य लोगों के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का गौरवपूर्ण दायित्व है। उन्होंने अतीत की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक संविधान को केवल शासन चलाने की एक सामान्य नियमावली तक सीमित रखने का प्रयास किया गया, जबकि युवाओं और नागरिकों के मन में इसकी मूल भावना को जीवंत करने की दिशा में पर्याप्त काम नहीं हुआ।

26 नवंबर को ‘संविधान गौरव दिवस’ मनाने की पहल

Amit Shah Constitution Day speech: अमित शाह ने बताया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य संविधान के उच्च आदर्शों और मूल्यों को स्कूलों, कॉलेजों तथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

सत्ता और संवैधानिक सीमाओं पर विपक्ष को जवाब

Amit Shah Constitution Day speech: विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि सत्ता का अधिकार जनता के हाथ में है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने यह व्यवस्था दी कि सत्ता जनता के जरिए ही मिलेगी और आगे बढ़ेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्ता में आने वालों को हर हाल में संविधान की मर्यादा और सीमाओं के भीतर रहकर ही शासन करना होगा। उनके अनुसार, प्रस्तावना का प्रत्येक शब्द एक सशक्त और महान भारत के निर्माण की दिशा दिखाता है।

मूल संविधान और कलाकृतियों का उल्लेख

Amit Shah Constitution Day speech: सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों का विरोध करने वालों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यदि उनके पास समय हो तो वे कम से कम 10 से 15 मिनट निकालकर मूल संविधान को अवश्य देखें। उन्होंने बताया कि संविधान की मूल प्रति के विभिन्न अध्यायों की शुरुआत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक प्रसंगों के चित्रों से होती है—जिनमें अयोध्या में भगवान श्री राम का आगमन, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोबिंद सिंह जी, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी मार्च और नेताजी सुभाष चंद्र बोस शामिल हैं।

अमित शाह ने अपील की कि जो लोग संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं, वे संसद पुस्तकालय जाकर 15 मिनट समय दें और नंदलाल बोस द्वारा तैयार की गई मूल कलाकृतियों को देखकर संविधान की आत्मा को समझें। इसी क्रम में संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक लेख के माध्यम से विपक्ष को संदेश दिया और देश के युवाओं को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।

read this:-UP Politics News: लखनऊ में सपा के घोषणापत्र कार्यक्रम में गरजे आजम खान, कहा- “मैं बहुत सख्त जान हूं, कुछ करके ही मरूंगा”