DatiaDatia
Spread the love

रिपोर्टर: शिवम तिवारी

Datia : पुरानी रंजिश के चलते अरविंद रावत को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाजार क्षेत्र में आरोपी का जुलूस भी निकाला। जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने अरविंद रावत पर गोली चला दी थी। वारदात के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंध नदी पुल के पास से आरोपी अभिषेक उर्फ अब्बू रावत को दबोच लिया। यह कार्रवाई गोराघाट थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी के नेतृत्व में की गई।

सिंध नदी पुल से गिरफ्तारी, कट्टा व कार जब्त

Datia पुलिस टीम ने सटीक सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर आरोपी अभिषेक उर्फ अब्बू रावत को सिंध नदी पुल से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी कट्टा, तीन खाली खोखे और एक कार भी जब्त की है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उससे घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाजार में पैदल घुमाया गया आरोपी, जुटी भीड़

Datia गिरफ्तारी के बाद गोराघाट पुलिस ने आरोपी को बाजार में पैदल घुमाते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के बीच सिर झुकाकर चलता हुआ नजर आया। बाजार में पुलिस के साथ आरोपी को पैदल चलते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यह दृश्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का संदेश

Datia पुलिस द्वारा निकाला गया यह जुलूस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की सख्ती को दर्शाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है। इस कदम के माध्यम से आपराधिक तत्वों में कानून का डर पैदा करने और आम नागरिकों के बीच पुलिस की सक्रियता व सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत करने का संदेश दिया गया है।

ये भी पढ़े: बकौर–भेजा पुल निर्माण कार्य में गति लाने के जिलाधिकारी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की चेतावनी