Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 23 नवंबर को भोपाल में एक निजी शादी समारोह में शिरकत करने के बाद मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ द्वारा ज्ञानेश कुमार के साथ ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।
भोपाल दौरे पर क्यों छिड़ा विवाद
Gyanesh Kumar:23 नवंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक निजी एवं पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने भोपाल आए थे, जहां समाज और राजनीति से जुड़े कई अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान अजय सिंह ने उनके साथ मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं। इन तस्वीरों के सामने आते ही प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई और विपक्षी दल ने इसे मुद्दा बना लिया।
भाजपा की प्रतिक्रिया और विरोधाभास का आरोप
Gyanesh Kumar:तस्वीरें वायरल होने के बाद भाजपा के प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार की भोपाल यात्रा ने स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। केसवानी के अनुसार, कांग्रेस के भीतर अलग-अलग सुर दिखाई दे रहे हैं—एक तरफ राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के ही वरिष्ठ विधायक उनके साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।
कौन हैं अजय सिंह
Gyanesh Kumar:समारोह में हुई इस भेंट को लेकर राजनीतिक हलकों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं दर्ज की जा रही हैं। वरिष्ठ नेता अजय सिंह ‘राहुल भैया’ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र हैं।

