AIMIM Slams Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा जारी पांच प्रत्याशियों की सूची को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने इस सूची पर कड़ा एतराज जताते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। पार्टी का आरोप है कि सपा ने उन चेहरों को फिर से मैदान में उतारा है, जिन्होंने मुस्लिम समुदाय के मुद्दों पर कभी खुलकर आवाज नहीं उठाई।
सपा की पहली सूची में इन पांच नामों का ऐलान
AIMIM Slams Akhilesh Yadav:समाजवादी पार्टी की ओर से जारी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें बेहट से मौजूदा विधायक उमर अली खान, सहारनपुर ग्रामीण से आशु मलिक, शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को टिकट मिला है। टिकट घोषित होने के बाद प्रत्याशियों में उत्साह देखा जा रहा है और वे अपनी जीत का भरोसा जता रहे हैं।
‘सदन और सड़क पर खामोश रहे पुराने विधायक’
AIMIM Slams Akhilesh Yadav:इस सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने सवाल खड़े किए कि शुरुआती चार नामों में शामिल कई नेता पहले भी विधायक रह चुके हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों या अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सदन में कितने मुखर होकर मुद्दे उठाए? उन्होंने चुनौती दी कि यदि इन विधायकों ने कथित ज्यादतियों, बुलडोजर कार्रवाई या अन्य संवेदनशील मुद्दों पर सड़क या सदन में कोई ठोस आवाज उठाई है, तो उसका प्रमाण पेश किया जाए।
‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ से घबराई सपा का दावा
AIMIM Slams Akhilesh Yadav:शादाब चौहान ने आगे कहा कि पुराने और निष्क्रिय चेहरों को दोबारा मौका देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, सपा को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की बढ़ती सक्रियता से डर लग रहा है, इसलिए वह ऐसे प्रत्याशियों को आगे कर रही है जो वंचित और पीड़ित वर्ग की वास्तविक लड़ाई लड़ने वालों को आगे बढ़ने से रोक सकें।
‘बदलाव के लिए तैयार है यूपी की जनता’
AIMIM Slams Akhilesh Yadav:AIMIM प्रवक्ता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मतदाता सब समझ रहे हैं और केवल वेतन व सुविधाओं का लाभ लेने वाले जनप्रतिनिधियों को दोबारा चुनने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे और मोर्चा की सरकार बनेगी, जो दलित, मुस्लिम और अन्य वंचित वर्गों को न्याय दिलाने का काम करेगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर मोर्चा को लेकर घबराहट में होने का आरोप भी लगाया।

