Balaghat Cash Recovery Nagpur LootBalaghat Cash Recovery Nagpur Loot
Spread the love

Balaghat Cash Recovery Nagpur Loot:महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यापारी के कर्मचारियों से लूटी गई करोड़ों रुपये की नकदी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से बरामद कर लिया है। नागपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम डोरली में छापेमारी कर एक खेत में रखे भूसे के ढेर के नीचे से नोटों से भरी तीन बोरियां जब्त की हैं। इन बोरियों से 3.74 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी निकली है।

नागपुर के तुलसी नगर में हुई थी लूट की वारदात

Balaghat Cash Recovery Nagpur Loot:प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 और 19 नवंबर की मध्यरात्रि नागपुर के तुलसी नगर क्षेत्र में हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी सुरेश परमार के कर्मचारियों से 3.74 करोड़ रुपये नकद से भरी कार लूट ली थी। इस बड़ी वारदात के बाद से नागपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और विशेष टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थीं। जांच के दौरान पुलिस को लूटी गई रकम बालाघाट में छिपाए जाने का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस टीमें पिछले चार दिनों से वारासिवनी इलाके में सक्रिय थीं।

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हुई बरामदगी

Balaghat Cash Recovery Nagpur Loot:पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी शुभम (निवासी बम्हनी, वर्तमान पता नागपुर) को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ग्राम डोरली पहुंची, जहां शुभम के जीजा अरविंद डहरवाल के खेत में रखे भूसे के ढेर की तलाशी लेने पर नोटों से भरी तीन बोरियां बरामद हुईं।

‘काला धन’ बताकर छिपाई गई थी नकदी

Balaghat Cash Recovery Nagpur Loot:अरविंद के पिता दिनेश डहरवाल ने जानकारी दी कि चार दिन पहले शाम लगभग 4 बजे अरविंद का साला शुभम कार से नोटों की ये तीन बोरियां लेकर आया था और उन्हें भूसे के ढेर में दबा दिया था। जब उन्होंने अपने बेटे अरविंद से इन बोरियों के बारे में सवाल किया, तो उसने इसे ‘काला धन’ बताकर बात टाल दी थी।

जीजा हिरासत में, अन्य साथियों की तलाश जारी

Balaghat Cash Recovery Nagpur Loot:फिलहाल नागपुर पुलिस ने बरामद हुई पूरी नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी शुभम के जीजा अरविंद डहरवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका का पता लगाया जा सके। ग्रामीण इलाके में इतनी बड़ी नकदी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा हो रही है।

read this:-Mohan Yadav Maa Narmada Seva: ओंकारेश्वर से मां नर्मदा सेवा परिक्रमा की शुरुआत, सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना और दिया आध्यात्मिक संदेश