BJP attacks Rahul GandhiBJP attacks Rahul Gandhi
Spread the love

BJP attacks Rahul Gandhi:भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हैदराबाद में आयोजित ‘इंडिया समिट’ के दौरान यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के नेता ज्याकोमो फिलिबैक द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। इस समिट में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए विदेशी ताकतों की मदद ले रही है और वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल कर रही है।

‘इंडिया समिट’ का नाम बदलकर ‘एंटी-इंडिया समिट’ रख देना चाहिए: गौरव भाटिया

BJP attacks Rahul Gandhi:एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जिस मंच का इस्तेमाल देश को मजबूत करने और राज्य के विकास के लिए किया जाना चाहिए था, उसका उपयोग देश में अस्थिरता फैलाने और एक चुनी हुई सरकार को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हैदराबाद में आयोजित इस ‘इंडिया समिट’ का नाम बदलकर ‘एंटी-इंडिया समिट’ कर दिया जाना चाहिए। भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार ऐसे कृत्यों में शामिल रहे हैं जिनसे देश की गरिमा को ठेस पहुंचे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी द्वारा देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की थी।

क्या था पूरा मामला और क्यों मचा है सियासी बवाल?

BJP attacks Rahul Gandhi:तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ‘इंडिया समिट’ में इटली के राजनेता ज्याकोमो फिलिबैक ने शिरकत की थी। मंच से संबोधन के दौरान फिलिबैक ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए और उनके ‘वोट चोर’ वाले बयान का समर्थन किया। इस टिप्पणी के दौरान मंच पर बैठे राहुल गांधी और सीएम रेवंत रेड्डी को कथित तौर पर हंसते और ताली बजाते हुए देखा गया, जिसके बाद से राजनीति गरमा गई है।

इस बयान पर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सहयोगी और राजनेता डेबोरा बर्गामिनी ने फिलिबैक की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि जिस देश में 97 करोड़ से अधिक नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो, उसे किसी बाहरी व्यक्ति से लोकतंत्र का पाठ पढ़ने की कोई आवश्यकता नहीं है। बीजेपी और अन्य दलों ने भी इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई है कि आखिर एक विदेशी नेता भारत के घरेलू मामलों और आंतरिक राजनीति में दखल देने की हिम्मत कैसे कर सकता है।

read this:-Fatehpur morning walk: मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

You missed