GwaliorGwalior
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Gwalior : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, मंदिरों से हो रही मूर्तियों की चोरी और आउटसोर्स कर्मचारियों के असुरक्षित भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित ग्वालियर की छह विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश की कुल चोरी हुई 488 मूर्तियों में से 318 केवल मध्यप्रदेश की: पटवारी

Gwalior कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने चौंकाने वाला दावा किया कि देश भर में मंदिरों से चोरी हुई कुल 488 मूर्तियों में से 318 मामले अकेले मध्यप्रदेश के हैं। उन्होंने सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि एक तरफ सरकार आध्यात्म की बात करती है, तो दूसरी तरफ प्रदेश के मंदिरों से भगवान की मूर्तियां सुरक्षित क्यों नहीं हैं?

आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य और रुके हुए वेतन पर जताई चिंता

Gwalior प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाने की अटकलों और उनके भविष्य को लेकर भी पटवारी ने सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने बताया कि इस विषय पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य की रोजगार नीति को पूरी तरह दिशाहीन करार दिया है। पटवारी ने कहा कि आज प्रदेश का आउटसोर्स कर्मचारी वर्ग अपने भविष्य को लेकर बेहद डरा हुआ और भ्रमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपावली जैसा बड़ा त्योहार बीत जाने के बावजूद कई कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिला है। सरकार को केवल विज्ञापनों और बयानबाजी से बाहर निकलकर इन कर्मचारियों की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

बूथ स्तर तक संगठन को धार देने की तैयारी, आदिवासी सीएम पर भी साधा निशाना

Gwalior कांग्रेस की आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए पटवारी ने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से मंडल, ब्लॉक और विधानसभा अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है, जिसे जल्द ही विधानसभा स्तर पर भी ले जाया जाएगा। वहीं, प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री न बनाए जाने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सवाल विपक्ष के बजाय सत्ताधारी दल और मुख्यमंत्री से पूछा जाना चाहिए।

ये भी पढ़े: मुरैना में कांग्रेस का दो दिवसीय संगठन सृजन शिविर संपन्न: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र, हरीश चौधरी ने भरी हुंकार

You missed