BJP MP Manoj TiwariBJP MP Manoj Tiwari
Spread the love

BJP MP Manoj Tiwari:लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन अवसर पर दिल्ली में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ राजधानी के सोनिया विहार घाट पर छठ के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस पावन अवसर पर सुरभि तिवारी की मधुर आवाज में गाया गया एक पारंपरिक छठ गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सोनिया विहार घाट पर संपन्न हुई विधिवत पूजा

BJP MP Manoj Tiwari:चौथे दिन के अर्घ्य के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस बार छठ पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ है। उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “छठी मईया की कृपा हम सब पर बनी रहे। दिल्ली के घाटों, गलियों और यमुना के तटों पर महापर्व सकुशल पूरा हुआ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऊर्जा और शक्ति मिले ताकि वे देश को मजबूती से आगे बढ़ाते रहें।” इस दौरान उन्होंने प्रकृति की स्वच्छता, नदियों के संरक्षण और किसानों की समृद्धि पर भी विशेष जोर दिया।

पत्नी सुरभि के व्रत रखने की अनसुनी कहानी

BJP MP Manoj Tiwari:हाल ही में मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पत्नी द्वारा रखे जाने वाले इस कठिन व्रत को लेकर एक दिलचस्प वाकया साझा किया था। उन्होंने बताया था कि जब वे दिल्ली के सांसद बने, तो चुनावी और राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते वे कई बार पैतृक गांव नहीं जा पाते थे। घर पर मां के बिना होने वाले सूनेपन को भांपते हुए उनकी पत्नी सुरभि ने खुद आगे आकर पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ छठ व्रत करने का संकल्प लिया था, जिसे वह तब से लगातार पूरे नियमों के साथ निभाती आ रही हैं। इस साल भी पर्व के दौरान सुरभि की भक्ति और उनके द्वारा गाए गए लोकगीतों ने हर किसी का मन मोह लिया है।

read this:-मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को वेतन से जोड़ने की तैयारी पर भड़के शिक्षक: सैलरी कटने के डर से दी सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी