रिपोर्टर: विपिन साहू
Raipur : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, वे स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा राज्योत्सव के मंच से महतारी वंदन योजना की अगली किस्त हस्तांतरित करेंगे।
दोपहर में रायपुर पहुँचने का शेड्यूल
Raipur जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर लगभग 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुँचेंगे। इसके पश्चात, वे सीधे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे शाम 5 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
नवा रायपुर को मिलेगी ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ की सौगात
Raipur अस्पताल के कार्यक्रम के बाद, अमित शाह नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित ‘पीपल वन’ पहुँचेंगे। यहाँ वे विकसित भारत संकल्प पार्क का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। इस पार्क को राज्य के विकास और संकल्पों के प्रतीक के रूप में तैयार किया गया है।
राज्योत्सव से जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त
Raipur पार्क के लोकार्पण के उपरांत गृह मंत्री छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मुख्य समारोह स्थल पर पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मंच से ही वे ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में नवंबर माह की 33वीं किस्त की राशि सीधे स्थानांतरित करेंगे।
67 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा वित्तीय लाभ
Raipur इस अवसर पर राज्य की लगभग 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 632.63 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाना है।
ये भी पढे: रोजाना 10 मिनट प्राणायाम करने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें फेफड़ों के लिए क्यों है जरूरी

