Ayodhya Deepotsav 2026:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक प्रेरणादायक संदेश जारी किया है। सीएम योगी ने कहा है कि यह महापर्व केवल दीप प्रज्वलन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत की सनातन चेतना के पुनर्जागरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।
सत्ता का असली अर्थ अधिकार नहीं, बल्कि दायित्व है
Ayodhya Deepotsav 2026:भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण के प्रसंगों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव का संबंध केवल परंपराओं से नहीं, बल्कि हमारे जीवन-मूल्यों से जुड़ा है। 14 वर्षों तक भगवान राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर राज्य चलाने वाले भरत जी का प्रसंग हमें यह सिखाता है कि सत्ता का वास्तविक अर्थ हक या अधिकार जताना नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी और दायित्व निभाना है। अयोध्या का यह दीपोत्सव त्याग, मर्यादा और समर्पण के उसी संदेश को पूरी दुनिया के सामने रख रहा है।
‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश
Ayodhya Deepotsav 2026:मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी और आस्था को विकास की ताकत बनाकर आज उत्तर प्रदेश ने देश-दुनिया में ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में अपनी एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जहाँ प्रकाश होता है, वहाँ सुरक्षा का वास होता है; सुरक्षा से निवेश के नए रास्ते खुलते हैं, और निवेश से ही विकास, रोजगार व खुशहाली आती है। इसके साथ ही दीपोत्सव आस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी गति देता है, जिससे कुम्हारों, फूल विक्रेताओं और स्थानीय दुकानदारों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलते हैं।
वंचितों की दीपावली रोशन करें और स्थानीय उत्पादों को अपनाएं
Ayodhya Deepotsav 2026:प्रदेश की जनता से अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि यदि उसके आस-पड़ोस में कोई गरीब या वंचित परिवार है, तो वह अपने सामर्थ्य के अनुसार उनकी दीपावली भी खुशियों से रोशन करे। उन्हें मिठाई, दीये और नए कपड़े भेंट करें।
इसके अलावा, युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने और नकारात्मकता से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने लोकल फॉर वोकल (Local for Vocal) पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि लोग स्थानीय कारीगरों के बनाए दीये और अन्य उत्पाद ही खरीदें, ताकि उनके परिश्रम को उचित प्रोत्साहन मिल सके।
परिवार सहित अयोध्या आने का निमंत्रण
Ayodhya Deepotsav 2026:अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देश और प्रदेशवासियों को सपरिवार अयोध्या पधारने और इस अलौकिक दीपोत्सव की दिव्य छटा के साक्षी बनने का हार्दिक आमंत्रण दिया है।
read this:-Cyclone Murasu alert: गंभीर चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट, 120 किमी/घंटे की रफ्तार से टकराएगा तूफान

