Churu road accident six dead:राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। सादुलपुर इलाके में तारानगर रोड पर न्यागली गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रॉले से टकरा गई। इस भयंकर टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
गोगामेड़ी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
Churu road accident six dead:पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तारा नगर के सोमसीसर गांव का एक ही परिवार कार में सवार होकर गोगामेड़ी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में न्यागली गांव के नजदीक यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
लापरवाही बनी हादसे की वजह, ड्राइवर फरार
Churu road accident six dead:प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, ट्रॉला चालक की लापरवाही के कारण यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर के बाद आरोपी ट्रॉला चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद एडिशनल एसपी रिछपाल सिंह और थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एक दिन पहले जयपुर में भी हुआ था हादसा
Churu road accident six dead:चूरू की इस दिल दहला देने वाली घटना से ठीक एक दिन पहले, शुक्रवार को जयपुर के जमवारामगढ़ इलाके में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। वहां एक कार के गहरी खाई में पलटने से चार युवकों की मौत हो गई थी, जिससे प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

