Muskan and Sahil SentencingMuskan and Sahil Sentencing
Spread the love

Muskan and Sahil Sentencing:मेरठ के चौधरी चरण सिंह कारागार में बंद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को आज जिला जज की अदालत सौरव हत्याकांड में सजा सुनाएगी। 30 सितंबर को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद से दोनों आरोपियों की बेचैनी बढ़ गई है। सजा के खौफ के बीच मुख्य आरोपी मुस्कान की एक अलग ही बेबसी सामने आई है, जो सलाखों के पीछे अपनी छह साल की बेटी से मिलने के लिए तड़प रही है।

डेढ़ साल से जेल में है मुस्कान, माता-पिता भी नहीं मिलने आए

Muskan and Sahil Sentencing:रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान ने 1 अक्टूबर को जेल प्रशासन से अपनी छह साल की बेटी से मिलने की इच्छा जताई थी। उसने जेल प्रशासन को एक लिखित पत्र भी दिया है, जिसमें उसने अपनी बेटी—जो इस वक्त अपने नाना-नानी के पास रह रही है—से मिलवाने की गुहार लगाई है।

जेल प्रशासन ने साफ किया है कि यदि मुस्कान के परिजन उसकी बेटी को लेकर जेल पहुंचते हैं, तो वह नियमों के तहत उससे मिल सकती है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद मुस्कान से मिलने आज तक उसके माता-पिता या परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया है।

क्या था पूरा मामला? (सौरव मर्डर मिस्ट्री)

Muskan and Sahil Sentencing:यह खौफनाक वारदात तब सामने आई जब मृतका का पति सौरव, जो विदेश में रहता था, अपनी पत्नी और बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आया था। मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरव की हत्या कर चुकी थी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरे और उसे सीमेंट से पैक कर दिया था।

घटना को छिपाने के लिए मुस्कान ने परिजनों से झूठ बोला था कि वह सौरव के साथ घूमने जा रही है और अपनी छह साल की बेटी को नाना-नानी के पास छोड़ गई थी। हिमाचल से घूमने के बाद जब वह वापस लौटी, तो बच्ची ने अपने पिता सौरव से मिलने की जिद शुरू कर दी। परिवार की सख्ती और मासूम बेटी के लगातार सवाल पूछने पर मुस्कान टूट गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नीले ड्रम से सौरव के शव के टुकड़े बरामद किए थे।

फैसले से पहले दोनों आरोपियों की बढ़ी बेचैनी

Muskan and Sahil Sentencing:फैसले के कुछ घंटे पहले जेल में मुस्कान और साहिल दोनों के चेहरों पर साफ तनाव और बेचैनी देखी जा रही है। जेल सूत्रों के अनुसार, दोनों का स्वास्थ्य तो ठीक है, लेकिन वे अन्य बंदियों से बातचीत बिल्कुल नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, साहिल ने जेल में खेती-बाड़ी का काम भी यह कहकर बंद कर दिया है कि वह अदालत का फैसला आने के बाद ही कोई काम करेगा।

अब देखना यह होगा कि अदालत इस सनसनीखेज और क्रूर हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को क्या सजा सुनाती है।

read this:- 14 अक्टूबर 2026, मां कूष्मांडा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत