Ludhiana Car AccidentLudhiana Car Accident
Spread the love

Ludhiana Car Accident:पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक बाइक सवार हवा में कई फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरा, जबकि कुल पाँच लोग घायल हो गए हैं। इस पूरी घटना का एक डरावना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रफ्तार की सनक: साइकिल से लेकर ई-रिक्शा तक को कुचला

Ludhiana Car Accident:मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लुधियाना के बहादुरके रोड पर गुरुवार शाम करीब 4 बजे की है। एक तेज रफ्तार सफेद टियागो EV कार ने सड़क पर कहर बरपाते हुए एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार ने पहले एक साइकिल सवार, फिर बाइक सवार और उसके बाद ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार शख्स करीब 10 से 15 फीट हवा में उछला और कई गुलाटियां खाते हुए लगभग 30 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरा। इसके बाद भी बेकाबू कार नहीं रुकी और उसने सामने से आ रहे दो ई-रिक्शा और एक एक्टिवा को भी टक्कर मार दी, जिससे एक ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया।

पाँच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Ludhiana Car Accident:इस दर्दनाक हादसे में कुल 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में जतिंदर नाम के एक राहगीर को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके पैर में फ्रैक्चर और सिर में गहरी चोट लगने के कारण हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

चालक पर नशे में होने का शक, पुलिस जांच जारी

Ludhiana Car Accident:घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद जब कुछ दूरी पर कार रुकी, तो आक्रोशित भीड़ ने चालक को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और लोगों का शक है कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। हालांकि, इसकी वास्तविक पुष्टि मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल, सलेम टाबरी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read this:-ग्वालियर में अनोखी पहल: श्मशान घाटों की चिमनाइयों में लगेंगे एयर प्यूरीफायर, चिताओं के धुएं से नहीं फैलेगा प्रदूषण