ACB Chief Arshinder Singh ChawlaACB Chief Arshinder Singh Chawla
Spread the love

ACB Chief Arshinder Singh Chawla:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों और कर्मचारियों को उसी जिले में दोबारा तैनाती (पोस्टिंग) नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एसीबी ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

190 दागी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार

ACB Chief Arshinder Singh Chawla:एसीबी प्रमुख अर्शिंदर सिंह चावला ने जानकारी दी कि ब्यूरो ने राज्यभर के 190 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की बार-बार शिकायतें या इनपुट मिले हैं। कई मामलों में यह देखा गया था कि कार्रवाई के बाद भी दागियों को उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग मिल जाती थी, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का असर कमजोर पड़ जाता था। इसे रोकने के लिए एसीबी की हाई-पावर कमेटी के निर्देश पर अब यह सख्त नीति अपनाई गई है।

इस साल ताबड़तोड़ कार्रवाई और सजा

ACB Chief Arshinder Singh Chawla:एसीबी के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 138 सफल ट्रैप ऑपरेशन किए गए हैं, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। ब्यूरो का जोर केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि मामलों की प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने पर है। इस साल अदालतों ने 21 मामलों में 23 सरकारी कर्मचारियों को सजा सुनाई है। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के ‘हॉटस्पॉट’ की पहचान कर विभागों में पारदर्शिता बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।

अब मोबाइल ऐप से होगी एक टच में शिकायत

ACB Chief Arshinder Singh Chawla:भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों को और आसान बनाने के लिए हरियाणा एसीबी एक नए मोबाइल एप्लीकेशन का ट्रायल कर रहा है। इस ऐप के जरिए लोग सिर्फ एक टच में एसीबी हेल्पलाइन से जुड़ सकेंगे। इसमें ओटीपी आधारित सुरक्षा और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने की पुख्ता व्यवस्था होगी, जिससे आम नागरिक बिना किसी डर के भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आ सकें।

read this:-सुपौल के विश्वकर्मा मंदिर में महा आरती का आयोजन: भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा परिसर, श्रद्धालुओं की जुटी भीड़