Spread the love

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को GSLV-F17 मिशन को सफलतापपूर्वक अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक पल को पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

अंतरिक्ष सेक्टर में बढ़ रही भारत की ताकत

इस सफल प्रक्षेपण पर अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सफलता देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की उच्च स्तरीय उत्कृष्टता, निरंतर नवाचार (Innovation) और लगातार मजबूत हो रही तकनीकी क्षमताओं का स्पष्ट प्रमाण है। पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नित नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है, जो देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहे हैं।