लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : 17 अगस्त 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज नाग पंचमी और सावन सोमवार का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही सुबह सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों और तिथि के इस बदलाव का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 5:01 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। शुभ योग देर रात 3:30 बजे तक बना रहेगा, जबकि चित्रा नक्षत्र का प्रभाव अगले दिन भोर 4:59 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी से राहत मिल सकती है और वे अपनी पढ़ाई के लिए नया टाइम-टेबल तैयार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम पर बेहतर ध्यान देंगे और मोबाइल का कम इस्तेमाल करना उनके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ सकती हैं और काम में मन लगेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको महत्वपूर्ण काम पूरा करने में मदद करेगा। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है। किसी विषय को गहराई से समझने की कोशिश सफल रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। कारोबार को विस्तार देने के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। किसी कारोबारी संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। घर में आयोजित किसी कार्यक्रम के कारण आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। पहले से लंबित कई काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए दिन सामान्य से मिश्रित रह सकता है। आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को समय पर पूरा करने पर रहेगा। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करनी पड़ सकती है। विरोधी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से अवसर मिलने की संभावना है, जो करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खोल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन राहत और प्रसन्नता लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आप अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देना जरूरी होगा। नियमित दिनचर्या आपके लिए लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का दिन उत्साह और अच्छे मूड के साथ शुरू होगा। कारोबार से जुड़े काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी जरूरी बिजनेस मीटिंग से नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने कर्ज या उधार से राहत मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है और विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे। फर्नीचर कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष फायदा हो सकता है। बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिलने के संकेत हैं। लेखन और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को अपनी नई रचना के लिए सराहना मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। यदि आप किसी व्यावसायिक यात्रा पर जा रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी को तरक्की का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे भविष्य में करियर मजबूत होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में मधुरता आएगी। दोस्तों के साथ फिल्म या मनोरंजन की योजना बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए विचार मन में आएंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। एकाग्र होकर किया गया काम लाभ देगा, इसलिए जरूरी कार्यों पर पूरा ध्यान रखें। किसी जिम्मेदारी को टालना परेशानी बढ़ा सकता है। समय रहते अपने दायित्व पूरे करना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने से आप अपने काम तेजी से निपटाने में सफल हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। दोस्त के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करने की योजना बन सकती है। किसी मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर पुराने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा, जिसका फायदा आने वाले समय में आपके करियर या कारोबार को मिल सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 7
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपका व्यवहार सामाजिक स्तर पर आपकी अच्छी छवि बनाने में मदद करेगा। ठेकेदारी से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है और कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए मौसमी फलों को अपनी डाइट में शामिल करना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6
ये भी पढ़े: फर्रुखाबाद: पति ने मामा के साथ मिलकर पत्नी को गंगा में धकेला, तैरकर बचाई जान, दोनों आरोपी गिरफ्तार

