Microsoft's major moveMicrosoft's major move
Spread the love

Microsoft’s major move : टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने अपने सॉफ्टवेयर बिजनेस मॉडल में पिछले दो दशकों का सबसे बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने ‘कॉपायलट कोवर्क’ (Copilot Cowork) नाम से एक नया एआई ‘एजेंट’ लॉन्च किया है, जिसके लिए अब ‘पे-एज-यू-गो’ (Pay-as-you-go) यानी ‘जितना इस्तेमाल, उतना भुगतान’ का नियम लागू होगा। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को हर एआई टास्क के लिए उसमें खर्च होने वाली कंप्यूटिंग पावर के आधार पर अलग से बिल देना होगा।

Microsoft’s major move क्या है ‘Copilot Cowork’ और कैसे करता है काम?

माइक्रोसॉफ्ट का यह नया टूल ‘एजेंटिक’ (Agentic) एआई तकनीक पर आधारित है। यह साधारण चैटबॉट से कहीं आगे बढ़कर एक कुशल डिजिटल कर्मचारी की तरह काम करता है। यह ऑफिस के जटिल कामों जैसे—दस्तावेज तैयार करना, स्प्रेडशीट बनाना, ईमेल्स भेजना और मीटिंग्स के लिए जरूरी डेटा को आपस में जोड़ना (सिंथेसाइज करना) जैसे काम बिना किसी इंसानी मदद के खुद ब खुद घंटों तक कर सकता है। हालांकि, इस टूल का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास माइक्रोसॉफ्ट 365 कॉपायलट का पेड सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।

Microsoft’s major move क्यों बदला माइक्रोसॉफ्ट ने 20 साल पुराना फिक्स्ड प्राइस मॉडल?

माइक्रोसॉफ्ट के कॉपायलट और एजेंट्स मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष चार्ल्स लमन्ना के मुताबिक, एआई सिस्टम को चलाने के लिए सामान्य सर्च इंजन या चैटबॉट के मुकाबले कई गुना ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती है। अलग-अलग यूजर्स की जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए फिक्स्ड सब्सक्रिप्शन मॉडल अब व्यावहारिक नहीं रह गया था। उन्होंने इसकी तुलना पेट्रोल पंप से गाड़ी में ईंधन भरने से की—यानी आप जितना सफर करेंगे, उतना ही भुगतान करेंगे। बजट अनियंत्रित न हो, इसके लिए कंपनियों को कर्मचारियों या टीमों के हिसाब से खर्च की सीमा (Cap) तय करने का विकल्प भी दिया गया है।

Microsoft’s major move ओपनएआई और एंथ्रोपिक के मॉडल्स से लैस है नया सिस्टम, खर्च घटाने के विकल्प भी

यह नया टूल कई ताकतवर एआई मॉडल्स को सपोर्ट करता है। सामान्य तौर पर यह एंथ्रोपिक के ‘ओपस 4.8’ (Opus 4.8) और ‘सोनेट 4.6’ (Sonnet 4.6) मॉडल्स पर काम करता है, जबकि प्रीमियम ‘फ्रंटियर’ टियर के यूजर्स के लिए अत्याधुनिक ‘GPT 5.5’ का विकल्प मौजूद है। यूजर्स अपने काम और बजट के हिसाब से मॉडल्स का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजमर्रा के सामान्य कामों के लिए कंपनी जल्द ही एक बेहद किफायती मॉडल ‘कोवर्क 1’ (Cowork 1) भी पेश करने जा रही है, जिससे कंपनियों का खर्च काफी कम हो जाएगा।

ये भी पढ़े: Aurangabad में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराई ‘रेखा एक्सप्रेस’ बस, फार्मा कर्मी की मौत, 22 यात्री घायल