SheikhpuraSheikhpura
Spread the love

रिपोर्टर: रंजन कुमार

Sheikhpura : बिहार के शेखपुरा जिले में अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा है। ‘बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ’ के तत्वावधान में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकत्रित होकर एक दिवसीय उग्र धरना-प्रदर्शन किया। शहर के व्यस्त तीन मुहानी चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिले भर के पुरुष और महिला शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी आवाज बुलंद की।

Sheikhpura सरकार की गलत नीतियों से शिक्षक परेशान, भुखमरी की नौबत

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की त्रुटिपूर्ण और उदासीन नीतियों के कारण आज पूरे प्रदेश के शिक्षक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पिछले चार महीनों से शिक्षकों को मासिक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई शिक्षकों के परिवारों में दैनिक खर्चों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं।

Sheikhpura पहली तारीख को वेतन और पुरानी पेंशन बहाली सहित कई प्रमुख मांगें

विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलित शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षकों ने सरकार के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • हर महीने की पहली तारीख को अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान किया जाए।
  • सभी श्रेणी के पात्र शिक्षकों को बिना किसी देरी के पदोन्नति (प्रमोशन) का लाभ मिले।
  • सेवा निरंतरता और पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दोबारा बहाल किया जाए।
  • सालों से चली आ रही वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए और नियोजित शिक्षकों को पूर्ण रूप से राज्यकर्मी का दर्जा और सुविधाएं दी जाएं।

Sheikhpura रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के थपेड़े भी नहीं डिगा सके हौसला

गौततलब है कि इन दिनों पूरा शेखपुरा जिला भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार को शेखपुरा पूरे बिहार राज्य का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया था और मंगलवार को भी सूरज की तपिश से आम जनजीवन बेहाल रहा। इसके बावजूद, अपने हक की लड़ाई के लिए महिला और पुरुष शिक्षकों का हौसला नहीं डिगा। कड़कड़ाती धूप और भारी उमस के बीच भी उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए धरने को सफल बनाया। इस मौके पर संघ के सचिव मुकेश कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी, सूर्यनारायण चौधरी और राजेश कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: Munger में हाईवे पर मची ‘तेल लूट’: नेपाल जा रहे कंटेनर से लीक हुआ कुकिंग ऑयल, बर्तन लेकर दौड़े ग्रामीण