DabraDabra
Spread the love

रिपोर्टर: सन्‍तोष सरावगी

Dabra : मध्य प्रदेश के डबरा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी और सफल सर्जिकल स्ट्राइक की है। विभाग की विशेष टीम ने मुखबिर की अचूक सूचना पर शहर के एक रिहायशी इलाके में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया है। इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब सिंडिकेट और धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।

Dabra जैन मंदिर वाली गली में छापा: रिहायशी मकान को बना रखा था अवैध गोदाम

मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुजुर्ग रोड स्थित जैन मंदिर वाली गली का है। आबकारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इस घने रिहायशी इलाके में शराब की बड़ी खेप डंप की गई है। सूचना की तस्दीक करते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी संजय कुमार सोनी के मकान पर अचानक छापा मारा। जब मकान की तलाशी ली गई, तो कमरों के भीतर अवैध शराब की पेटियों का अंबार देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

Dabra 32 पेटियों में भरी थी मौत की खेप, बाजार कीमत करीब सवा लाख रुपये

आबकारी विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस छापेमारी में कुल 32 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। जो कि बापूना एल्‍कोब्रू प्रा. लिमिटेड की पे‍टिया हैं।

बरामद शराब का विवरण:

  • देशी मदिरा प्लेन: 28 पेटियां
  • देशी मदिरा मसाला: 03 पेटियां
  • मैकडॉवेल्स नंबर-1 (अंग्रेजी): 01 पेटी

जब्त की गई इस पूरी खेप की कुल मात्रा लगभग 287.64 बल्क लीटर मापी गई है, जिसकी वर्तमान ब्लैक मार्केट वैल्यू (अनुमानित बाजार कीमत) करीब 1 लाख 25 हजार रुपये आंकी जा रही है।

Dabra आबकारी अधिकारी की दोटूक: नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

आबकारी अधिकारी सतेंद्र मीना का बयान: “अवैध शराब के इस काले कारोबार को डबरा और आसपास के क्षेत्रों से पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अब हमारी टीम इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की सप्लाई कहाँ से की जा रही थी और इस रैकेट के पीछे कौन-से बड़े चेहरे शामिल हैं।”

ये भी पढ़े: Film Vs Movie: क्या मूवी और फिल्म एक ही चीज हैं? जानिए दोनों के बीच का दिलचस्प अंतर