Guava Pickle : आपने आम, नींबू, लहसुन और मिर्च का अचार तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी अमरूद के अचार का स्वाद लिया है? अमरूद से बना यह खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार अचार खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद सामान्य मसालों से ही यह स्वादिष्ट अचार तैयार किया जा सकता है।
Guava Pickle अमरूद का अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मुख्य सामग्री
- 500 ग्राम अमरूद (हल्के सख्त और पके हुए)
- 2 नींबू का रस
- 3 से 4 चम्मच गुड़ पाउडर
मसाले
- 1 बड़ा चम्मच सौंफ
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच मेथी दाना
- आधा छोटा चम्मच कलौंजी
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 से 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- चुटकीभर हींग
- स्वादानुसार नमक
- थोड़ा काला नमक
- 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल
Guava Pickle अमरूद का अचार बनाने की आसान विधि
अमरूद तैयार करें: सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। चाहें तो बीज भी रहने दें।
मसाले भूनें: एक पैन में सौंफ, जीरा और मेथी दाना हल्का भून लें। फिर इन्हें दरदरा पीसकर अलग रख दें।
तड़का लगाएं: अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें हींग और हल्दी डालें। फिर कटे हुए अमरूद डालकर हल्का भून लें।
मसाले और गुड़ मिलाएं: अब इसमें भुने हुए मसाले, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और गुड़ डालें। धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं ताकि अमरूद हल्के नरम हो जाएं।
नींबू का रस डालें: गैस बंद करके अचार को ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें ताजा नींबू का रस मिलाएं।
Guava Pickle ऐसे करें स्टोर
तैयार अचार को कांच के साफ जार में भरकर फ्रिज में रखें। यह अचार 10 से 15 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
Guava Pickle क्यों पसंद किया जाता है अमरूद का अचार?
अमरूद का अचार स्वाद में खट्टा, मीठा और मसालेदार होता है। इसे पराठे, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ परोसा जा सकता है। यह झटपट बनने वाली ऐसी रेसिपी है जो खाने में नया स्वाद जोड़ देती है।
ये भी पढ़े: Dhar: मध्य प्रदेश के धार में आकार लेगा ‘मां सरस्वती लोक’, राजा भोज शोध संस्थान की भी होगी स्थापना

