Spread the love

रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन परमाणु शक्ति से संपन्न देश हैं। ये सभी देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं। ये बैठक इसलिए अहम है क्योंकि रूस और वेस्ट के बीच कई बार तनातनी हो चुकी है। रूस की ओर से परमाणु की धमकी भी कई मौकों पर दी जा चुकी है।

हाइलाइट्स

  • यूक्रेन युद्ध के चलते रूस और पश्चिम में तनाव
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने जा रही अहम बैठक
  • पांच परमाणु संपन्न देश लेंगे इस बैठक में हिस्सा
https://dealspakki.com/inArticleAdvertorial.htm?host=nbt&platform=mobile&subsec1=2279801&subsec2=2303158#amp=1

मॉस्को: दुनिया के पांच परमाणु हथियार संपन्न देशों का ग्रुप अमेरिका के न्यूयॉर्क में बैठक करने जा रहा है।पांच देशों के इस गुट की ये बैठक अगले दो सप्ताह में हो सकती है। रूस की मीडिया ने गुरुवार को उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से ये दावा किया है। हालांकि रयाबकोव ने इस बैठक की किसी सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी है और ना ही ये बताया कि बैठक में किस स्तर के अधिकारी भाग लेंगे।

यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस और पश्चिम के बीच परमाणु तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि के चलते यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को एक मंच पर ला सकती है। ये सभी परमाणु-सशस्त्र देश हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी मेंबर हैं।