Uttar PradeshUttar Pradesh
Spread the love

By: Ishu Kumar

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 को लेकर प्रदेशवासियों के नाम ‘योगी की पाती’ जारी की है। उन्होंने इसे राज्य के समग्र विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दर्शाता है।

नौ वर्षों की उपलब्धियां और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

Uttar Pradesh मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने विकास की निरंतर यात्रा तय की है। आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।
इसी उद्देश्य से स्टेट डेटा अथॉरिटी के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन, एआई डेटा लैब और डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित करने की योजना है, ताकि प्रदेश को तकनीकी नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके।

युवाओं के लिए कौशल और तकनीकी सशक्तिकरण

Uttar Pradesh ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ योजना के तहत 25 लाख युवाओं को आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
एमएसएमई, ओडीओपी और स्टार्टअप को विशेष प्रोत्साहन देने की बात भी कही गई है। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश निवेश का प्रमुख गंतव्य बनेगा और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण, खेल और संतुलित वित्तीय प्रबंधन

Uttar Pradesh बजट में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए महिला उत्पाद विपणन योजना, क्रेडिट कार्ड योजना और श्रमजीवी छात्रावास जैसी पहलें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मंडल मुख्यालयों पर स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की योजना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके।
करीब 9.12 लाख करोड़ रुपये के इस बजट को मुख्यमंत्री ने कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बिना करों में वृद्धि किए विकास कार्यों को गति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों को अपनाकर उद्यमशीलता की राह पर आगे बढ़ें और प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Also Read This: Rohtas: जिले में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *