UGC Protest: आईटीआई जेल मोड़ मैदान में बैठक, बोकारो में UGC कानून का विरोध
बोकारो में स्वर्ण समाज के छात्रों और युवाओं ने आईटीआई जेल मोड़ मैदान में एक विशेष बैठक आयोजित कर यूजीसी द्वारा हाल ही में लाए गए कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। बैठक में उपस्थित लोगों ने इस कानून को समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज के संतुलन और एकता के लिए खतरा बन सकता है।
UGC Protest: भाजपा पर गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर पार्टी “हिंदू एकता” की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यूजीसी के माध्यम से ऐसा कानून लाया जा रहा है, जो समाज में अलगाव और भेदभाव बढ़ाएगा। उन्होंने सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।
UGC Protest: शोषण और अलग कॉलेज की मांग
स्वर्ण समाज के छात्रों ने कहा कि कानून से उनके अधिकारों का हनन होगा और भविष्य में उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के हालात अब तक नहीं देखे गए हैं। इसलिए यदि सरकार कानून पर अड़ी रहती है, तो स्वर्ण समाज के छात्रों के लिए अलग कॉलेज की व्यवस्था की जाए।
आरक्षण व्यवस्था और आंदोलन की चेतावनी
बैठक में आरक्षण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण के कारण लंबे समय से स्वर्ण समाज के छात्रों को नुकसान हो रहा है, और कभी-कभी कम अंक होने पर भी दाखिले मिल रहे हैं। स्वर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कानून वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और राज्यव्यापी विरोध की योजना बनाई जाएगी।
Also Read This: Unnao Accident: बाइक साइन बोर्ड से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

