Spread the love

by-Ravindra Sikarwar

ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात। व्यवसायी के सूने घर से 14 लाख नकद, सोना-चांदी, डायमंड ज्वेलरी और विदेशी मुद्रा चोरी। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार।

ग्वालियर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, परिवार अस्पताल में था व्यस्त:
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के इंद्रमणि नगर में एक व्यवसायी के सूने घर से चोरों ने करीब 14 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी और डायमंड ज्वेलरी के साथ विदेशी मुद्रा चोरी कर ली। वारदात 11 सितंबर को हुई जब परिवार अपने बेटे की सर्जरी के लिए अस्पताल गया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बेटे की सर्जरी के दौरान सूना पड़ा था घर:
74 वर्षीय व्यवसायी बलराज कृष्णापुरी, जो मालनपुर की कंपनियों को मशीनरी सप्लाई का काम करते हैं, 11 सितंबर को अपने बेटे की सर्जरी के लिए परिवार सहित संजीवनी अस्पताल गए थे।

  • बेटे को रविवार को सड़क हादसे में चोट लगी थी।
  • सर्जरी के बाद परिवार अस्पताल में ही रुका रहा।
  • शाम को उनकी पत्नी ईशापुरी को घर भेजा गया।

रात करीब 8 बजे जब ईशापुरी घर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है।

रंगे हाथ चोरों को देखा, लेकिन वे भाग निकले:
ईशापुरी ने अंदर जाकर देखा, दो चोर अलमारी खंगाल रहे थे। उनके चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए पर चोर भाग खड़े हुए। इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा:
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। दबिश के दौरान एक चोर मेला ग्राउंड के पास पेड़ के पीछे छिपा मिला जिसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सावला बागरिया है, जो राजस्थान के अजमेर का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी रोहित उर्फ बबलू बागरिया भी राजस्थान का ही रहने वाला है जो फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना हो चुकी है।

चोरी का माल: नकदी, ज्वेलरी और विदेशी करेंसी
व्यवसायी के घर से चोरी हुआ सामान:

  • ₹14 लाख नकद (₹500 के नोटों की गड्डियां)
  • ₹18,000 (₹100 के नोटों में)
  • करीब ₹30,000 की विदेशी करेंसी (अमेरिकन डॉलर, कैनेडियन डॉलर, हांगकांग और नेपाली मुद्रा)
  • दो जोड़ी डायमंड के टॉप्स
  • सोने की रिंग और ईयररिंग
  • सोने का मंगलसूत्र और सात जोड़ी टॉप्स
  • चांदी की पायल और कड़े
  • दो एटीएम कार्ड और तीन ब्लैंक चेक

राजस्थान की गैंग पर शक:
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशेवर चोर हैं और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में सक्रिय रहते हैं। यह गैंग अलग-अलग शहरों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती है।

पुलिस की जांच तेज, इलाके में अलर्ट:
पुलिस ने चोरी के इस मामले में FIR दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। गस्त के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे कुछ ज्वेलरी बरामद कर ली है। बाकी चोरी का सामान फरार दूसरे आरोपी के पास होने की जानकारी मिली है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें राजस्थान में दबिश दे रही हैं। पुरे इलाके में रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।