Severe Weather: ओले, बर्फबारी और सोनमर्ग में एवलांच
Severe Weather: MP, यूपी और राजस्थान में बारिश और ओले

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मंगलवार से मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी में हालात के मद्देनजर 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। उत्तर प्रदेश के संभल में 8वीं तक और सिद्धार्थनगर में 12वीं तक के स्कूल आज बंद हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
Severe Weather: उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी

उत्तराखंड में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी रही। चकराता और औली इलाकों में सड़कें लगभग 2 फीट बर्फ से ढक गईं। राज्य के आठ जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहे। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही। हरिद्वार में शाम के समय ओलावृष्टि हुई।
सोनमर्ग में एवलांच से होटल और रिसॉर्ट दबे

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात अचानक एवलांच आया। बर्फ की भारी मात्रा ने कई होटल और रिसॉर्ट को अपनी चपेट में ले लिया। CCTV फुटेज में दिखा कि बर्फ कैसे इमारतों पर गिरती गई। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और सड़क बंद

हिमाचल प्रदेश के शिमला और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 700 से अधिक सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हो गए। चंबा जिले में सबसे ज्यादा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हवाई और सड़क परिवहन प्रभावित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। डोडा जिले में बर्फ में फंसे 40 सैनिकों समेत करीब 60 लोगों को BRO ने सुरक्षित बाहर निकाला। ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read This: Ajit Pawar: राजनीतिक विरासत और परिवार की पूरी जानकारी

