पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद, सीमा और उनके पति सचिन ने सोशल मीडिया पर 10 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में पांचवीं बार मां बनीं सीमा के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
नवजात के साथ साझा किया वीडियो
सीमा और सचिन ने अपनी नन्ही परी के जन्म की खुशी में यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया, जिसमें सीमा अपनी बेटी को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं।
नागरिकता को लेकर उठे सवाल
सीमा हैदर के भारत में आने के बाद से ही उनकी नागरिकता को लेकर बहस चल रही है। बेटी के जन्म के बाद एक बार फिर इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।