RohtasRohtas
Spread the love

By: Ishu Kumar

Rohtas : जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान आयोजित नाच कार्यक्रम में 25 वर्षीय वीर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक, ढोढनडीह गांव निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र थे। घटनाक्रम के अनुसार, नाच कार्यक्रम के दौरान वीर बहादुर सिंह और अन्य युवकों के बीच स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने उसे जबरन स्टेज से नीचे खींच लिया।

तीन गोलियों से हुई हत्या

Rohtas प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने वीर बहादुर सिंह पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं। गोली सीधे मुंह और गर्दन में लगी, जिससे वह मौके पर ही शहीद हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही नाच कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। माहौल खुशी से मातम में बदल गया और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश

Rohtas घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है।

Also Read This: Naxalite: 33वीं वाहिनी ने दी आधुनिक कृषि और पशुपालन की शिक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *