
रोहतक: पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की 2023 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हरियाणा से भाग लेने वाली 22 वर्षीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता का शव शनिवार सुबह रोहतक जिले में सांपला बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में भरा हुआ मिला। महिला के हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी, जिससे साफ़ पता चलता है कि वह हाल ही में किसी उत्सव या समारोह में शामिल हुई थी।
पुलिस को संदेह है कि पहले उसका गला घोंट कर मार दिया और फिर बाद में शव को सूटकेस में रख कर यहाँ फेक दिया गया था, जिसे कुछ राहगीरों ने देख लिया और पुलिस को सूचित किया।
रोहतक से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने मृतक की शिनाख्त एक कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में की थी, जिन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग लिया था और विधानसभा चुनाव में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुडा की सहायता की थी। वह सोनीपत के रिंढाना गांव की रहने वाली थी और वह रोहतक में रह रही थी।
बत्रा ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की।
सांपला पुलिस स्टेशन प्रभारी बिजेंद्र ने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह एक “पूर्व-निर्धारित हत्या” का मामला लगता है। रोहतक ठाणे में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेज दिया गया है।
मामले पर हैरानी जताते हुए हुडा ने कहा, “एक लड़की की इस तरह से हत्या बेहद दुखद और चौंकाने वाली है…इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ”प्रदेश में जंगल राज कायम है।”
हुड्डा ने राज्य में बढ़ते अपराध ग्राफ और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह से विफल रहने पर भाजपा सरकार की आलोचना की।
मुख्य बिंदु:
- 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव रोहतक के सांपला बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास सूटकेस में भरा हुआ मिला।
- प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सूटकेस में रखने से पहले उसका गला घोंटा गया था।
- कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने उसकी पहचान की और मामले की एसआईटी जांच की मांग की.
- हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने घटना की निंदा करते हुए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है.
- हुड्डा ने राज्य में अराजकता और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की आलोचना की।