MPEBCMPEBC
Spread the love

MPEBC: मध्यप्रदेश बिजली वितरण कंपनी ने बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। भोपाल सहित 16 जिलों में ऐसे उपभोक्ताओं के नाम, पते और बकाया राशि सार्वजनिक की गई है, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। भोपाल शहर के कई बड़े बकायादारों के नाम कंपनी के पोर्टल पर जारी किए गए हैं।

MPEBC: वेबसाइट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध सूची

कंपनी की ओर से बकायादारों की सूची क्षेत्र और वृत्तवार वेबसाइट पर अपलोड की गई है। उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अनुसार पूरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा यह सूची फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई है।

MPEBC: हर सोमवार होती है सूची अपडेट

बिजली कंपनी के अनुसार, बकायादारों की सूची को प्रत्येक सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर अपडेट किया जाता है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि जमा कर दी जाती है, उनके नाम सूची से हटा दिए जाते हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान करने की अपील की है।

वसूली के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए सभी वृत्त कार्यालयों में समीक्षा बैठकें की गई हैं। अधिकारियों को भू-राजस्व संहिता के तहत कुर्की, सी-फार्म कार्रवाई, बैंक खाते सीज करने और विजीलेंस मामलों में तेजी से वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कटे हुए कनेक्शनों की नियमित जांच और अवैध उपयोग पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

बिजली बिल प्रणाली में बदलाव का प्रस्ताव

एक ओर जहां बकायादारों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को भी झटका लग सकता है। बिजली विभाग ने किलोवाट के बजाय किलो-वोल्ट एम्पीयर के आधार पर बिल वसूली का प्रस्ताव नियामक आयोग को भेजा है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो बिजली बिलों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है।

ये भी पढ़े: भोपाल सेंट्रल जेल में मिला ड्रोन, प्रशासन की उड़ी नींद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *