MP BoardMP Board
Spread the love

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

MP Board: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद इसे प्रिंट कर सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

MP Board: परीक्षा की तारीख और छात्र संख्या

इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस परीक्षा में कुल 16.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें 9.53 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं और 7.06 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं के हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं

नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके संबंधित स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इसी अवधि में होंगी।

सख्त नियम और प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे।

बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सामूहिक नकल पाए जाने पर पूरे परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

नकल करते पकड़े जाने पर छात्र को 3 साल की जेल या 5,000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

वहीं, किसी बाहरी व्यक्ति या स्कूल कर्मचारी की मदद से नकल पकड़ी गई तो उसे भी 3 साल की जेल हो सकती है।

परीक्षा दिन के दिशा-निर्देश

सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।

निर्धारित समय से 15 मिनट बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक बैठना आवश्यक है।

प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका वितरण समय क्रमशः 8:50 और 8:55 बजे होगा।

यदि परीक्षा तिथि के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

यह भी पढ़ें: Uttranchal: बदरीनाथ में अब सिंहद्वार से आगे मोबाइल प्रतिबंधित