MorenaMorena
Spread the love

बाइक सवार बदमाशों ने पलभर में पैसे का बैग छीना, पुलिस ने शुरू की जांच

By: Yogendra Singh

Morena : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम जी पैलेस में आयोजित शादी के मौके पर खुशियों का माहौल अचानक हड़कंप में बदल गया। शहर के इस्लामपुरा निवासी व्यापारी रामसेवक राठौर के छोटे भाई की शादी के दौरान बारात दरवाजे पर खड़ी थी। जैसे ही रामसेवक ने अपने फूफा से पैसे वाला बैग कंधे पर लटकाया, पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया।

Morena पलभर में गायब हुए 4.10 लाख रुपये

पीड़ित रामसेवक ने बताया कि बैग में कुल 4 लाख 10 हजार रुपये रखे थे। बदमाशों ने वारदात को इतनी तेजी से अंजाम दिया कि भीड़भाड़ और अंधेरे का फायदा उठाकर वे तुरंत फरार हो गए। घटना के बाद विवाह समारोह में सन्नाटा फैल गया और परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस

Morena मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। मैरिज गार्डन और आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश पहले से ही बारात की रेकी कर रहे थे और वारदात की योजना बना चुके थे।

Also Read This: Ujjain: मेला 2026-मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे महाकाल वन मेले का उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *