Makhana ChaatMakhana Chaat
Spread the love

Makhana Chaat : क्या आप नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और कुछ स्वादिष्ट लेकिन हल्का खाना चाहते हैं? तो खट्टी-मीठी मखाना चाट आपके लिए परफेक्ट है। यह रेसिपी न केवल आसान है, बल्कि बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आएगी। साथ ही, मखाना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

सामग्री की जरूरत

  • मखाना (फॉक्स नट्स)
  • बॉइल्ड और कटे हुए आलू
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
  • सेंधा नमक
  • नींबू का रस
  • खट्टी-मीठी इमली की चटनी
  • घी
  • दही (घना फेंटा हुआ)
  • भुना हुआ जीरा और काली मिर्च पाउडर
  • अनार के दाने (सजावट के लिए)

स्टेप बाय स्टेप मखाना चाट बनाने की विधि

स्टेप 1:
कढ़ाई में थोड़ा घी डालें और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें।

स्टेप 2:
गर्म घी में मखाने डालें और धीमी आंच पर भूनें।

स्टेप 3:
मखाने तब तक भूनें जब तक ये हल्के सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। इस दौरान थोड़ी सी सेंधा नमक भी मिला सकते हैं।

स्टेप 4:
भुने हुए मखाने एक प्लेट में निकालें। ऊपर से बॉइल्ड और कटे हुए आलू डालें।

स्टेप 5:
दही को अच्छी तरह फेंटकर मखानों और आलू पर फैलाएं।

स्टेप 6:
इसके ऊपर खट्टी-मीठी इमली की चटनी डालें।

स्टेप 7:
भुना हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, अनार के दाने और हरा धनिया छिड़ककर सजाएं।

परोसने का तरीका

Makhana Chaat अब आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी मखाना चाट तैयार है। इसे तुरंत परोसें और व्रत के दौरान हल्का और टेस्टी स्नैक का आनंद लें।

यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है बल्कि ज्यादा समय या फैंसी सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती। व्रत में भी इसे आसानी से खाया जा सकता है।

Also Read This: Supaul: जमीन की हेराफेरी में फंसे अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मी, सरकारी जमीन को निजी बनाने के आरोप में FIR दर्ज