Spread the love

.

उज्जैन: बाबा महाकाल के भक्त दुनियाभर में है, हर साल करोड़ों की तादाद में भक्त महाकाल मंदिर दर्शन करने आते है। जब महाकाल की तिजोरी खुली तो लोग दंग रह गए, दरअसल इस बार महाकाल का चढ़ावा 162.82 करोड़ रूपए रहा। बताया जा रहा है कि यह पिछले साल से 18.16 करोड़ कम है। वहीं इस साल महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6.57 करोड़ से ज्यादा रही है।

विकास पर होगा खर्चः कलेक्टर


उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आए है। जो भी दान में राशि मिली है, उसका उपयोग विकास कार्य के लिए किया जाएगा। बता दें, साल 2021 में 22.13 करोड़ रुपये मिले थे, साल 2022 में 46.39 करोड़ रुपये मिले थे साल 2023 में 183.98 करोड़ रुपये दान में मिले थे पिछले साल 5.28 करोड़ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए, साल 2024 में 165.82 करोड़ रुपये मिले। इस साल 6.57 करोड़ भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। बता दें, महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने दुनियाभर से लोग आ रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp