Spread the love

by-Ravindra Sikarwar

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन (आईएएस: 1989: एमपी) को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। वे 31 अगस्त, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वे अगले एक साल तक अपने पद पर बने रहेंगे।

यह जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी, आपको कार्यकाल में एक वर्ष के सेवा विस्तार पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आपके लंबे प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और निरंतर प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा नए प्रतिमान स्थापित करती रहे, मेरी यही शुभकामनाएं।”

जैन ने 3 अक्टूबर, 2024 को मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। उनका यह सेवा विस्तार राज्य सरकार की ओर से उनके प्रशासनिक अनुभव और राज्य के विकास में उनके योगदान को मान्यता देने का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *