LokayuktLokayukt
Spread the love

Lokayukt: स्कूल भवन पर आयकर विभाग की कार्रवाई

18 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा द्वारा शाहपुरा बी सेक्टर, भोपाल में तैयार कराई जा रही स्कूल इमारत को अटैच कर लिया गया।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय और लोकायुक्त ने भी सौरभ से जुड़ी अन्य संपत्तियों को अटैच किया था।

Lokayukt: जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी का विवाद

सौरभ शर्मा राजस्थान के प्रसिद्ध जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी संचालित करने के उद्देश्य से शाहपुरा बी सेक्टर में बहुमंजिला इमारत तैयार कर रहा था। कार्रवाई के बाद स्कूल निर्माण का कार्य रुक गया और इसकी वजय से जयपुरिया स्कूल समूह ने उनकी फ्रेंचाइजी रद्द कर दी।

Lokayukt: प्रबंध समिति और परिवार की भागीदारी

स्कूल की प्रबंध समिति गठित की गई

  • उमा शर्मा, चेयरमैन
  • पत्नी दिव्या तिवारी डायरेक्टर
  • मित्र चेतन गौर डायरेक्टर
  • शरद जायसवाल डायरेक्टर

पहले की जब्तियां और अवैध संपत्ति

अरेरा कॉलोनी स्थित सौरभ शर्मा के निवास पर लोकायुक्त टीम ने 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए नगदी से भरी कार जब्त की थी।

सौरभ और चेतन गौर ने बड़ी चालाकी से इसे छुपाने की कोशिश की थी।

आयकर और प्रवर्तन निदेशालय ने इसे अवैध कमाई माना।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज: महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नए चुनाव चिह्न जारी, प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली को मिली हरी झंडी

जमीन और भवन पर विवाद

जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी के लिए तैयार कराये जा रहे स्कूल भवन की लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

यह भवन “राजमाता (भारतमाता) शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, भोपाल” के नाम पंजीकृत है।

कॉलोनीवासी इसे सार्वजनिक पार्क की भूमि बताते हैं।

जमीन सौरभ की समिति के नाम पंजीकृत है, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ है।

यह भी पढ़ें: Kaashi: मणिकर्णिका घाट विवाद, कांग्रेस मंदिरों के पुनरुद्धार में रोड़ा डाल रही