LakhisaraiLakhisarai
Spread the love

By: Ishu Kumar

Lakhisarai : पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा मंदिर में 12वां वार्षिक उत्सव समारोह भक्ति और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को स्थानीय कलाकारों द्वारा फूलों से भव्य और आकर्षक रूप में सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया।

Lakhisarai पूजा-पाठ और महाआरती का विशेष आयोजन

उत्सव के दौरान मंदिर में नौ दिनों तक होने वाला दुर्गा पाठ एक ही दिन में विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। शाम के समय भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें मां भगवती को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके बाद कुमारी कन्या पूजन कर माता का आशीर्वाद लिया गया। पूरे वातावरण में भक्तिमय ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

Lakhisarai सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखीसराय जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र, डीडीसी सुमित कुमार, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली कुमारी और मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। “जय दुर्गे” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

प्रसाद वितरण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिति और राधा बेकरी की ओर से मां भगवती को अर्पित केक को भी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। साथ ही अगले दिन महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में देर शाम से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Also Read This: Nathnagar: गैस सिलेंडर में आग, छात्र की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *