By: Yogendra Singh
Katihar : सहायक थाना क्षेत्र शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाके में 30 वर्षीय विधवा काजल कुमारी की शुक्रवार को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे प्रेम संबंध का एंगल सामने आने की बात कही है। कटिहार एसपी शेखर चौधरी ने बताया कि हत्या के पीछे किसी पुराने विवाद या प्रेम प्रसंग की संभावना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पांच साल पुराने हत्याकांड से जुड़े संकेत
Katihar इस हत्याकांड के तार पांच साल पुराने एक गंभीर घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी सीताराम यादव ने बताया कि काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी पांच साल पहले उनके ससुराल में हत्या कर दी गई थी। पति और पत्नी दोनों की हत्या ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस इन घटनाओं के बीच संबंध तलाश रही है।
ससुर का दावा: रात में युवक आता था मिलने
Katihar काजल कुमारी के ससुर जनार्दन यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रात के समय एक युवक काजल से मिलने आता था। काजल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। परिवार ने बताया कि काजल को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। इस बात को पुलिस गंभीरता से देख रही है और मामले की जांच में इस युवक को प्राथमिकता दी गई है।
घटनास्थल से खोखा बरामद, रहस्यमय युवक की तलाश
Katihar हत्या करने वाले वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोखा मिला है। फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अब उस रहस्यमय युवक की तलाश कर रही है, जो रात में काजल से मिलने आता था। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होने की संभावना है।
Also Read This: Weather: फरवरी में मौसम में बदलाव, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

