Spread the love

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सागरपाली गांव में भारतीय तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) द्वारा कच्चे तेल का एक बड़ा भंडार खोजा गया है। यह भंडार लगभग 3,000 मीटर की गहराई में स्थित है। यदि यहां से कच्चा तेल निकाला जाता है, तो इससे भारतीय तेल उद्योग को बड़ी ताकत मिल सकती है और इससे देश को पेट्रोलियम उत्पादों के लिए विदेशी बाजारों, खासकर खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

सागरपाली गांव में ओएनजीसी की टीम ने खुदाई का काम शुरू कर दिया है, और यह भंडार 300 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सकता है। इस खोज के बाद किसानों के लिए भी संभावित लाभ की संभावना जताई जा रही है।।