जानें सभी 12 राशियों का हाल
Horoscope : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि देर रात 2:41 बजे तक रहेगी। वहीं विष्कुम्भ योग देर रात 1:29 बजे तक प्रभावी रहेगा और रोहिणी नक्षत्र दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाली है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में अवसर मिलेंगे, तो कुछ को सेहत और निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक परेशानियां कम होंगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता निकट है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
वृष राशि
आज यात्रा के योग बन रहे हैं, संभव है कि यह यात्रा कार्य से जुड़ी हो। मन प्रसन्न रहेगा और पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट या पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव सकारात्मक परिणाम देंगे। व्यापार विस्तार के लिए नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग लाभकारी रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6
Horoscope 25.02.2026
कर्क राशि
आज खर्च बढ़ सकता है, खासकर किसी जरूरी वस्तु पर। समाज में सम्मान मिलेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में विशेष अवसर मिल सकता है। प्रमोशन और आय वृद्धि के संकेत हैं। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी। वकीलों को पुराने क्लाइंट से लाभ मिल सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
पहले किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी, फिर भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 9
Horoscope 25.02.2026
तुला राशि
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। इंजीनियर और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 8
धनु राशि
काम की रफ्तार बनी रहेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह संबंधी प्रस्ताव मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में नया कदम उठा सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
Horoscope 25.02.2026
मकर राशि
करियर में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। नया व्यापार शुरू करने का विचार बनेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी बड़ा कदम सोच-समझकर उठाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 2
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बितेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
विशेष: यह राशिफल सामान्य ग्रह-स्थिति पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल अलग हो सकते हैं।
Also Read This: Gwalior: फिल्मी स्टाइल में डांस और फायरिंग का वायरल वीडियो

