HoroscopeHoroscope
Spread the love

Horoscope : 06 फरवरी 2026

मेष: आज आपका दिन वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज या कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की छोटी-सी इच्छा पूरी करके घर में खुशी बनाएँ। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृष: आज आपका मन दान-पुण्य और धर्म-कर्म में लगेगा। जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कुछ तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए काम की शुरुआत शुभ रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। जीवनसाथी आपका पूरा साथ देंगे।

मिथुन: आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। बातचीत और व्यवहार में संयम आवश्यक है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में बड़े बदलाव से बचें।

कर्क: आज सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। दूसरों पर अत्यधिक निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से खुशी बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार संभव हैं।

Horoscope : 06 फरवरी 2026

सिंह: आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ लोग आपकी सफलता से जलन कर सकते हैं, सतर्क रहें। आर्थिक संतुलन बनाए रखें। पुराने शारीरिक परेशानियों पर ध्यान दें। धर्म-कर्म और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या: आज आय में वृद्धि होगी और घर में खुशखबरी आने की संभावना है। मनोरंजन या घुमक्कड़ी की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम आसानी से पूरे होंगे।

तुला: आज अधिकांश कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे संतोष मिलेगा। लंबित व्यापारिक डील पूरी हो सकती हैं। दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक: आज कामों को टालने से बचें। करियर में आ रही परेशानियाँ धीरे-धीरे दूर होंगी। पहले से बनाई योजना लाभकारी साबित होगी। दूर रह रहे परिवारिक सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताने से आपसी समझ बढ़ेगी।

Horoscope : 06 फरवरी 2026

धनु: आज दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन लाभदायक रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आय में सुधार दिखेगा। दूसरों की कही बातों पर अंधविश्वास न करें। पढ़ाई या जरूरी कामों के लिए समय निकालें। करीबी रिश्तेदार की याद भावुक कर सकती है।

मकर: आज सुख और शांति का दिन है। वैवाहिक परेशानियाँ दूर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों को बातचीत से हल करें। व्यवसाय से जुड़े कुछ छोटे तनाव रह सकते हैं। घूमने जाएँ तो कीमती सामानों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

कुंभ: आज दिन लाभदायक रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। मेहनत का फल मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश शुभ है, लेकिन बड़ा जोखिम न लें। कार्य समय पर पूरा करने से सफलता सुनिश्चित होगी।

मीन: आज आय में सुधार होगा और खुशखबरी मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा पुराना मामला समाप्त होने की संभावना है। घर के सजावट या नवीनीकरण का काम शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी संभव है। रोजगार की तलाश में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

Also Read This: Hazaribagh: सड़क हादसे में बालू वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत