HazaribaghHazaribagh
Spread the love

Hazaribagh : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत महुदी मोड़ स्थित एक आभूषण दुकान में बीती रात हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, करीब छह की संख्या में आए बदमाशों ने अंजली ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए शटर और तिजोरी काटकर लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है।

शटर और तिजोरी काटकर वारदात को दिया अंजाम

Hazaribagh प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अपराधी देर रात दुकान के बाहर पहुंचे और कटर व ग्राइंडर मशीन की मदद से शटर को काट डाला। इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर रखी तिजोरी को भी तोड़कर उसमें मौजूद कीमती आभूषण निकाल लिए।

घटना के दौरान बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले से रेकी की होगी। चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों में भी भय का माहौल बन गया है।

भागते समय महिला को दी धमकी

Hazaribagh दुकान में चोरी करने के बाद जब अपराधी भाग रहे थे, तभी पास के घर की एक महिला ने हलचल देख ली। बताया जाता है कि बदमाशों ने महिला की कनपटी पर हथियार सटाकर उसे धमकाया, ताकि वह विरोध न कर सके। सौभाग्य से महिला सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए। क्या उन्हें कानून का भय नहीं रहा, या फिर वे खुद को व्यवस्था से अधिक ताकतवर समझने लगे हैं?

बिगहा में 12 लाख की चेन स्नैचिंग से बढ़ी चिंता

Hazaribagh दो दिन पहले ही बिगहा क्षेत्र में एक अन्य घटना सामने आई थी, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पिंटू यादव के गले से करीब 12 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रह सके।

Also Read This: Rohtas: बिहार का “अदृश्य पुल”-सोन नदी में छिपी 500 साल पुरानी अनोखी विरासत