
मध्य प्रदेश: EOW ने इंदौर नगर निगम से निलंबित किये गए सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) राजेश परमार के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह EOW की टीम ने इंदौर में आय से अधिक संपति के मामले में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। EOW की मुख्य कार्रवाई इंदौर की आवास कॉलोनी स्थित उनके घर पर चल रही है। टीम द्वारा संपत्ति और दस्तावेजों खंगाले जा रहे हैं।
बता दें कि, राजेश परमार को डेढ़ माह पूर्व इंदौर नगर निगम से निलंबित किया गया था। वह निगम के जोन 16 में एआरओ पद पर कार्यरत थे। यहां उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिस कारण निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। राजेश परमार पर टैक्स वसूली में अनियमितता और सीएम हेल्पलाइन के मामलों के निपटान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इससे पहले वह जोन 19 में थे और वहां भी इनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी जिसके चलते जोन बदला गया था।