
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो मुस्लिम पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। यह घटना सिवालखास क्षेत्र के नहर वाले कब्रिस्तान में हुई, जहां फातिया पढ़ने के दौरान एक दिन पहले के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और फिर मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुईं।
यह घटना थाना जानी क्षेत्र के सिवालखास कस्बे के कब्रिस्तान में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और स्थिति हाथापाई, पथराव और फिर फायरिंग तक पहुंच गई। इसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है,
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद दो खानदानों, नियात और बदाम खानदानों के बीच हुआ था। पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।