Spread the love

राज्य में कड़ाके की ठंड के बीच बेमौसम बारिश की संभावना है| कल यानी 26 दिसंबर से 28 दिसंबर के दौरान राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हो सकती है| अगर ऐसा हुआ तो गुजरात के किसानों और खेती को भारी नुकसान हो सकता है| जानकारी मुताबिक भीषण ठंड के बीच मावठ का संकट पैदा हो गया है| राज्य अभी दिसंबर की ठंड से जूझ रहा है, तभी एक और आफत से लोगों की खासकर किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी| जानकारी के मुताबिक 26 से 28 दिसंबर तक गुजरात में बेमौसम बारिश हो सकती है| 26 दिसंबर को राज्य के कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, छोटाउदेपुर, नर्मदा में भी बारिश हो सकती है|

भीषण ठंड के बीच मावठ का संकट

27 दिसंबर को भी कच्छ, बनासकांठा और दक्षिण गुजरात के कुछ इलाकों में बारिश होगी| 28 दिसंबर को एक बार फिर कच्छ और दक्षिण गुजरात के कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का मौसम बनेगा| अगर गुजरात में अचानक ऐसी स्थिति बनती है तो किसानों को बड़ा नुकसान होने का डर है| किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है| ठंडी हवाएं चलने से राज्य में ठंड लगातार बढ़ रही है, अब पूरा गुजरात कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है| राजकोट, जूनागढ़, अमरेली समेत इलाकों में ठंड का स्तर लगातार बढ़ रहा है| कच्छ जिले के नलिया में पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया है और इसके साथ ही नलिया राज्य का सबसे ठंडा शहर बन गया है| ठंड का असर से अहमदाबाद के लोग भी अछूते नहीं है| राजकोट में लगातार तीसरे दिन तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp