Spread the love

दिल्लीः पिछले 5 दशकों से कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड अब नहीं रहेंगा। दरअसल अब कांग्रेस ने अपना मुख्यालय 9ए कोटला मार्ग पर बनाया है। जिसका उद्घाटन आज किया गया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ। बता दें कि कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर था जो कि पिछले 50 वर्षों से रहा है।

Contents
राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान और श्विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गाया
प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान और श्विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गाया

सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान और श्विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गाया।

प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

पार्टी के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस कार्य समिति स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp