Spread the love

भोपाल: मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23 के तहत नवाचार श्रेणी में चयनित शासकीय अधिकारियों की सूची जारी की है। इस सूची में छह विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार के लिए 14 शासकीय अधिकारियों का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सभी चयनित अधिकारियों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार अधिकारियों को उनके संबंधित क्षेत्रों में किए गए उत्कृष्ट नवाचारों के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।

छह क्षेत्रों में नवाचार के लिए पुरस्कार:
यह पुरस्कार शिक्षा और मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य और पोषण, सामाजिक समावेश और सशक्तिकरण, अधोसंरचना, नागरिक सेवा प्रदाय-सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन, और रोजगार और आर्थिक विकास जैसे छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए गए नवाचारों के लिए प्रदान किया जा रहा है।

पुरस्कृत होने वाले अधिकारी:
पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों में सुश्री शीला दाहिमा, श्री माधव प्रसाद पटेल, श्रीमती अदिति गर्ग, डॉ. इंदिरा दांगी, श्रीमती शारदा डुडवे, श्री आलोक पौराणिक, श्री चंद्रमोहन ठाकुर, डॉ. यशपाल सिंह, श्री संजय जोशी, श्री अमित तोमर, श्री ऋषव गुप्ता, श्री गणेश शंकर मिश्रा, श्री दिव्यांक सिंह और श्री प्रवीण सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsapp