BokaroBokaro
Spread the love

Report by: Sanjeev Kumar

Bokaro : जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतों इलाके में रामनवमी के उत्साह के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान 1 लाख 32 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन (High Tension Line) की चपेट में आने से सात लोग झुलसकर घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और घायलों की स्थिति का जायजा लेने जिले के आला अधिकारी अस्पताल पहुँचे।

DC अजय नाथ झा ने लिया घायलों का फीडबैक, स्थिति नियंत्रण में

Bokaro शनिवार को बोकारो के उपायुक्त (DC) अजय नाथ झा खुद बोकारो जनरल अस्पताल पहुँचे। उन्होंने अस्पताल के बर्न वार्ड और इमरजेंसी यूनिट में जाकर सभी सात घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर बी.बी. करुणामय भी उनके साथ मौजूद रहे।

उपायुक्त ने घायलों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्रशासन उनके बेहतर इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राहत की बात यह है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की देखरेख में तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

SDM को जाँच के आदेश: 7 दिनों में सौंपनी होगी रिपोर्ट

Bokaro हादसे की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की विस्तृत जाँच के आदेश बेरमो एसडीएम (SDM) को दिए हैं। जाँच का मुख्य केंद्र यह रहेगा कि हाईटेंशन लाइन के नीचे जुलूस के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी कैसे हुई। एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि वे 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपें ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके।

DC ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सभी घायल सुरक्षित हैं और अगले दो-तीन दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।”

उत्साह में सुरक्षा की अनदेखी पर प्रशासन की चिंता

Bokaro उपायुक्त अजय नाथ झा ने त्योहारों के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई थी, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि अत्यधिक उत्साह में लोग सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इस तरह की अप्रिय घटनाएं घटती हैं।

उन्होंने भविष्य के आयोजनों के लिए लोगों से अपील की कि वे बिजली के तारों और ऊंचे ध्वजों के बीच तालमेल बिठाते समय विशेष सतर्कता बरतें ताकि आस्था का उत्सव मातम में न बदले।

Also Read This: Shani Pushya Nakshatra: शनिवार और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग