Bhoot Flat : डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की साल 2003 में आई हॉरर फिल्म भूत आज भी बॉलीवुड की यादगार डरावनी फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में अजय देवगन, उर्मिला मातोंडकर, नाना पाटेकर और रेखा जैसे कलाकार नजर आए थे।
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म से जुड़ा एक रोचक खुलासा किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
23 साल बाद भी खाली पड़ा है फिल्म का फ्लैट
Bhoot Flat डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने बताया कि मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में जिस फ्लैट में फिल्म की शूटिंग हुई थी, वह आज भी खाली पड़ा है।
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग साल 2002 में हुई थी और इसका ज्यादातर हिस्सा उसी एक अपार्टमेंट में फिल्माया गया था। निर्देशक के अनुसार उन्होंने पूरी फिल्म लगभग 30 दिनों में शूट कर ली थी।
राम गोपाल वर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद वह फ्लैट इतना मशहूर हो गया कि अब कोई वहां रहने के लिए तैयार ही नहीं होता। इसी वजह से वह अपार्टमेंट इतने सालों बाद भी खाली पड़ा है।
हॉलीवुड फिल्म से मिला था प्रेरणा
Bhoot Flat राम गोपाल वर्मा ने यह भी बताया कि वह हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्म The Exorcist के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में जब उन्होंने यह फिल्म देखी थी, तब इसका उन पर गहरा असर पड़ा था। फिल्म देखने के बाद उन्हें कई दिनों तक डर महसूस होता रहा और कुछ समय तक ठीक से नींद भी नहीं आती थी।
‘भूत’ फिल्म बनाने के पीछे क्या था आइडिया
Bhoot Flat राम गोपाल वर्मा ने बताया कि शुरुआत में वह इस फिल्म की कहानी को किसी पुरानी हवेली में दिखाने का सोच रहे थे। लेकिन उनकी टीम के एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने सुझाव दिया कि हॉरर फिल्मों में हवेली का कॉन्सेप्ट काफी पुराना हो चुका है।
इसके बाद उन्होंने कहानी को किसी अलग लोकेशन पर सेट करने की बजाय आम शहर के माहौल में दिखाने का फैसला किया। यही वजह है कि फिल्म की कहानी एक साधारण अपार्टमेंट में दिखाई गई।
निर्देशक का मानना था कि जब दर्शकों को लगे कि ऐसी घटना उनके अपने घर या आसपास भी हो सकती है, तो हॉरर का असर और ज्यादा गहरा हो जाता है।
यह फिल्म अपने समय की सबसे अलग हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है और आज भी दर्शकों के बीच इसकी चर्चा होती रहती है।
Also Read This: Iran-America tension: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बातचीत और समझौते के दावों को नकारा

