दिल्लीः विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक और ऐलान कर दिया। इस बार केजरीवाल ने पुजारियों को 18 हजार रूपए प्रतिमाह देने का ऐलान किया है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए कल यानी की 31 दिसंबर से ही आवेदन किए जा सकेंगे। बता दें कि यह आम आदमी की तीसरा ऐलान है। बता दें कि 2025 के शुरूआत में ही दिल्ली के 70 सीटों पर चुनाव होंने है, जिसको लेकर राजनैतिक पार्टियां पूरी तरह मैदान में उतर आई है। वहीं शासन कर रही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी पूरी दम लगाते दिख रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान राशि भी बढ़ा दी है दरअसल दिल्ली सरकार महिला सम्मान राशि के तौर पर महिलाओं को हर माह 1 हजार रूपए मिलते थे जो कि बढ़ाकर 2100 रूपए कर दिए है।
सोमवार को किया ऐलान
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में यह ऐलान किया है। उनके मुताबिक
महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली में 18 साल से ऊपर की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 2025 में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यह राशि बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी। संजीवनी योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।