har Kukshi Hit And Run Car Accident:मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुतार मोहल्ला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार चालक ने मामूली विवाद के बाद पिता-पुत्र को टक्कर मार दी और इसके बाद दोनों को कार के बोनट पर फंसाकर करीब 4 किलोमीटर तक घसीटता चला गया। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कार का पीछा किया और दोनों की जान बचाई।
क्या है पूरा मामला?
har Kukshi Hit And Run Car Accident:घटना 21 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे की है। सिर्वी मोहल्ला निवासी बाबूलाल पैदल अपने खेत की तरफ जा रहे थे। जब वे सुतार मोहल्ला (वार्ड क्रमांक 02) मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तो वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार (क्रमांक MP13-ZL-8063) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि, इस शुरुआती टक्कर में बाबूलाल बाल-बाल बच गए, और जब उन्होंने चालक से ठीक से वाहन चलाने की नसीहत दी, तो आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गया।
विरोध करने पर खौफनाक अंजाम
har Kukshi Hit And Run Car Accident:चालक कार से नीचे उतरा और बुजुर्ग बाबूलाल के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बाबूलाल का बेटा भारत भी मौके पर पहुंच गया। जब भारत ने आरोपी की इस हरकत का वीडियो या फोटो लेने की कोशिश की, तो गुस्साए चालक ने जान से मारने की नीयत से कार को तेज गति से आगे बढ़ा दिया।
टक्कर लगते ही पिता और पुत्र दोनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। इसके बावजूद बेरहम चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे फुल स्पीड में भगाना शुरू कर दिया। पीड़ित लगातार चिल्लाकर और रोते हुए गाड़ी रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें बोनट पर लटकाए हुए लगभग 4 किलोमीटर तक घसीटता चला गया।
ग्रामीणों ने बचाई जान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
har Kukshi Hit And Run Car Accident:रास्ते में पीड़ित के परिचित धर्मेंद्र काग, जयदीप गुंजाल और अन्य स्थानीय लोगों ने बाइक से कार का पीछा किया और ‘लोनी फाटा’ के पास किसी तरह गाड़ी को रुकवाकर दोनों पिता-पुत्र की जान बचाई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की।
इस भयावह हादसे में बुजुर्ग बाबूलाल के हाथ की उंगलियों, पंजे, पैर के घुटने और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके बेटे भारत के हाथ की कलाई और घुटने पर चोटें लगी हैं। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

